शिव्या पठानिया

शिव्या पठानिया की जीवनी | Shivya Pathania biography in hindi

शिव्या पठानिया (अभिनेत्री) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, वजन, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक

शिव्या पठानिया एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने “एक रिश्ता साझेदारी का”, “राधाकृष्ण”, “विक्रम बेताल की रहस्य गाथा” और “राम सिया के लव कुश” जैसे कई धारावाहिक में अभिनय किया है।

बायो/परिचय (Wiki/bio)

नाम:-शिव्या पठानिया
व्यवसाय:-अभिनेत्री, मॉडल

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म दिनांक:-26 जुलाई 1991
उम्र:-30 ( साल (2021 तक)
जन्म स्थान:-शिमला, हिमाचल प्रदेश
राशि:-सिंह राशि
गृहनगर:-शिमला, हिमाचल प्रदेश
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-भारतीय
धर्म:-हिन्दू धर्म
जाति:-राजपुत

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

लम्बाई(लगभग):-168 सेंटीमीटर
1.68 मीटर
5 फीट 6 इंच
वज़न(लगभग):-50 किलोग्राम
बालों का रंग:-काला
आंखों का रंग:-गहरा भुरा

कैरियर (Career)

टेलीविजन डेब्यू:-हमसफ़र्स (2014-2015)

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-ज्ञात नहीं
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-चितकारा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
योग्यता:-ग्रैजुएशन (इंजीनियरिंग)

परिवार (Family)

पिता का नाम:-सुभाष पठानिया
माता का नाम:-पुष्पा पठानिया
भाई का नाम:-शिवम पठानिया
बहन का नाम:-दिव्या पठानिया (बड़ी बहन, वकील)
शिव्या पठानिया अपने परिवार के साथ
शिव्या पठानिया अपने परिवार के साथ

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड:-किंशुक वैद्य (अभिनेता)
शिव्या पठानिया अपने बॉयफ्रेंड के साथ
पति का नाम:-N/A

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

अभिनेता:-बॉलीवुड:- रणवीर सिंह, इरफान खान, रणबीर कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी
हॉलीवुड:- इयान सोमरहल्ड
अभिनेत्री:-दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, कंगना रनौत, सुष्मिता सेन
शौक:-यात्रा करना, संगीत सुनना, डांस करना
किताब:-“Aadhe Adhure” by Mohan Rakesh
खाना:-राजमा चावल
डेस्टिनेशन:-पेरिस

सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)

Instagram:-@shivyapathania
Facebook:-@ShivyaPathaniaa
Twitter:-N/A
Wikipedia:-Shivya Pathania
शिव्या पठानिया
image source: Instagram (@shivyapathania)

शिव्या पठानिया के रोचक तथ्य (facts about Shivya Pathania)

  • वह बचपन से ही डांस करने में भी अच्छी थी।
  • जब वह सातवीं कक्षा में थी, तब वह अपनी मौसी के घर छुट्टियां बिताने गई थी। शिमला लौटने पर उनका काफी वजन बढ़ गया था। वह अपने दोस्तों द्वारा मोटी होने के कारण उसे चिढाते थे। उन्हें मोटी होने के कारण इतनी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा कि उन्हें अपना स्कूल बदलना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए रोजाना 1.5 किलोमीटर पैदल चलना शुरू कर दिया था।
  • शिव्या पठानिया ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने 2013 में मिस शिमला का ताज जीता था। उन्होंने शिमला में इंटरनेशनल समर फेस्टिवल में मिस ओए और मिस ब्यूटीफुल स्माइल भी जीता था।
  • पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में कदम रखने के उनके फैसले से उनका परिवार खुश नहीं था। उनके पिता का उनके करियर विकल्पों को लेकर भी उससे विवाद रहता था। हालांकि, 2013 में मिस शिमला जीतने के बाद शिव्या को उनके परिवार का सपोर्ट मिला था।
  • शिव्या ने शिमला में अपने पहले शो के लिए ऑडिशन दिया था। शुरुआत में, वह मुंबई में शिफ्ट नहीं होना चाहती थी और भूमिका पाने के बारे में आश्वस्त भी नहीं थी, लेकिन उसकी सोच के विपरीत इस भूमिका को करने के लिए उन्हें चुना गया था।
  • उन्होंने सोनी टीवी के धारावाहिक “हमसफ़र्स (2014-15)” से ‘आरज़ू साहिर ठाकुर’ के रूप में भूमिका निभाकर अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की थी।
  • “हमसफ़र्स” धारावाहिक खत्म होने के बाद, उसने कई सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और उन्हे अस्वीकृति का सामना करना पड़ा था। मुंबई में अपने संघर्ष के दौरान, उसने कभी भी अपने माता-पिता से पैसे नहीं मांगे और इसके बजाय उन्होंने कैटलॉग शूट किया था।
  • इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के धारावाहिक “एक रिश्ता साझेदारी का (2016-2017)” में ‘सांची वीरेन मित्राल’ की भूमिका निभाई थी।
  • वह “ये है आशिकी,” “दिल ढूंढता है,” “राधाकृष्ण,” “विक्रम बेताल की रहस्य गाथा,” और “राम सिया के लव कुश” जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी हैं।
  • वह हमेशा एक पौराणिक किरदार निभाना चाहती थीं क्योंकि वह चाहती थीं कि उनके माता-पिता उन्हें उस धारावाहिक की शैली में देखें जो उन्हें पसंद है। उनकी इच्छा तब पूरी हुई जब उन्हें स्टार भारत “राधाकृष्ण (2018)” में ‘राधा’ की भूमिका मिली थी। इसके अलावा, उन्होंने “विक्रम बेताल की रहस्य गाथा (2019)” में ‘देवी लक्ष्मी’ और ‘राम सिया के लव कुश (2019)’ में ‘देवी सीता’ की भूमिका निभाई थी।
  • 2017 में, उन्होंने अभिनेता किंशुक वैद्य के साथ, कोलकाता कलाकर अवार्ड्स में 2017 के राइजिंग स्टार्स की श्रेणी के लिए अवार्ड जीता था।
  • वह किंशुक वैद्य से पहली बार “एक रिश्ता साझेदारी का (2016-2017)” सीरियल के सेट पर मिलीं थी।

One thought on “शिव्या पठानिया की जीवनी | Shivya Pathania biography in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *