अवनीत कौर (अभिनेत्री) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, वजन, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
अवनीत कौर एक भारतीय अभिनेत्री और डांसर है। वह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करती है। वह टीवी सीरियल चंद्र नंदिनी में चारुमती और अलादीन – नाम तो सुना होगा में राजकुमारी यास्मीन की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।
विषय सूची
बायो/परिचय (Wiki/bio)
नाम:-
अवनीत कौर
उपनाम (Nick Name):-
अवी
व्यवसाय:-
अभिनेत्री, डांसर, यूट्यूबर
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:-
13 अक्टूबर 2001
उम्र:-
20 ( साल (2021 तक)
जन्म स्थान:-
जालंधर, पंजाब
राशि:-
तुला राशि
गृहनगर:-
जालंधर, पंजाब
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-
भारतीय
धर्म:-
सिख धर्म
जाति:-
ज्ञात नहीं
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
लम्बाई(लगभग):-
160 सेंटीमीटर 1.60 मीटर 5 फीट 3 इंच
वज़न(लगभग):-
48 किलोग्राम
बालों का रंग:-
काला
आंखों का रंग:-
काला
कैरियर (Career)
टेलीविजन डेब्यू:-
डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स (2010)
डेब्यू फिल्म:-
मर्दानी (2014)
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:-
पुलिस DAV पब्लिक स्कूल, जालंधर, पंजाब
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-
ज्ञात नहीं
योग्यता:-
ज्ञात नहीं
परिवार (Family)
पिता का नाम:-
अमनदीप नंदरा
माता का नाम:-
सोनिया नंदरा
भाई का नाम:-
जयजीत सिंह
बहन का नाम:-
N/A
प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)
अवनीत कौर से जुड़े रोचक तथ्य (facts about Avneet Kaur)
अवनीत कौर एक अभिनेत्री और डांसर हैं। उनका जन्म पंजाबी परिवार में हुआ था।
उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी।
उन्होंने 2010 में ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेकर अपने करियर शुरूआत की थी, और वह टॉप 3 में रही थी।
उन्होंने 2011 में, ‘डांस के सुपरस्टार्स’ में भी भाग लिया था।
2012 में उन्होंने LIFE OK के टीवी सीरियल मेरी मां में झिलमिल की भूमिका निभाई थी।
2012 में, वह अपने डांस पार्टनर दर्शील सफारी के साथ ‘झलक दिखला जा सीजन 5’ में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।
2013 में वह टीवी सीरियल सावित्री और एक मुट्ठी आसमान में दिखाई दी थी।
2014 में, उन्होंने टीवी सीरियल हमारी सिस्टर दीदी में खुशी की भूमिका निभाई थी।
वह टीवी सीरियल चंद्र नंदिनी (2017) में चारुमती और अलादीन – नाम तो सुना होगा (2018) में राजकुमारी यास्मीन की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।
उन्होंने किसी कारणवश 2020 में उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। इसके पीछे का कारण उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया:- “मैंने कोरोनोवायरस संकट के कारण शो छोड़ने का फैसला किया। मैं पिछले साल डेंगू से पीड़ित थी, लेकिन मेरी इम्यूनिटी मजबूत नहीं होने के बावजूद काम फिर से शुरू कर दिया था। उस समय मेरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी तैयारी का तनाव था। इसने मुझे वास्तव में कमजोर बना दिया। इसलिए, मुझे इस समय शूटिंग फिर से शुरू करने से डर लगता है। मेरे माता-पिता और मैंने फैसला किया कि मेरे लिए छोड़ देना बेहतर है। मैं दुखी हूं, लेकिन स्वास्थ्य पहले आता है।”[1]टाइम्स ऑफ इंडिया
उन्होंने ‘क्लिनिक प्लस’, ‘मैगी’, ‘लाइफबॉय हैंडवॉश’, ‘कोका-कोला’, ‘स्प्लेंडर बाइक’ आदि जैसे कई बड़े टीवी विज्ञापनों के लिए काम किया था।
उन्होंने 2014 में “मर्दानी” फ़िल्म में रानी मुखर्जी की भतीजी की भूमिका निभा कर अपने फिल्मी अभिनय कैरियर की शुरुआत की थी।
अवनीत कौर कंगना रनौत की डेब्यू प्रोडक्शन फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ में लीडिंग लेडी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।[2]न्यू इंडियन एक्सप्रैस